Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Dabra Crime: दिनदहाड़े चोरी की वारदात का खुलासा, तीन नकबजन गिरफ्तार –...

Dabra Crime: दिनदहाड़े चोरी की वारदात का खुलासा, तीन नकबजन गिरफ्तार – सोने के जेवरात और नगदी बरामद

Dabra Crime:
Dabra Crime:

Dabra Crime: डबरा/संदीप शर्मा: चीनोर थाना क्षेत्र में हुए दिनदहाड़े चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना चीनोर पुलिस ने गुरपाल सिंह सरदार के मकान में हुई चोरी के मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।

Dabra Crime: 19 जुलाई को गुरपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर गए थे। जब वे शाम को लौटे, तो घर के मुख्य द्वार समेत सभी कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सोने के जेवरात व नगदी गायब थे। उन्होंने तत्काल थाना चीनोर में इसकी सूचना दी।

Dabra Crime: थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की पहचान कर आरोपियों को धरदबोचा गया। पूछताछ में चोरों ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए जेवरात – 01 सोने की चेन, 02 जेंट्स अंगूठी, 02 सोने की चूड़ियाँ और ₹50,000 नगद के साथ वारदात में प्रयुक्त लाल रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

Dabra Crime: शैलेंद्र सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी चीनोर:”हमारी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here