Tuesday, February 17, 2026
30.1 C
Raipur

Bhind News : हमारा राष्ट्रीय ध्वज न केवल आज़ादी की गाथा है, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक भी है : मंत्री शुक्ला

Bhind News : मिहोना भिंड /राम शंकर तोमर : स्‍वतंत्रता दिवस के पूर्व मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार प्रदेश भर में 15 अगस्‍त तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देश के राष्‍ट्रीय गौरव एवं एकता को बढा़वा देना है।

Bhind News : आज नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला के नेतृत्‍व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद रौन में शास. उत्कृष्ट उच्च.माध्य. विद्यालय रौन से रौन बाजार तक ढ़ोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बैंड के साथ स्‍कूली छात्र-छात्राएं तिरंगा हाथ में लिये देशभक्ति के नारे लगाते हुये कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।

Bhind News : तिरंगा यात्रा समापन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि यह तिरंगा हमारा मान और सम्‍मान है। आज हमारा तिरंगा विश्‍व पटल पर लहरा रहा है। यह तिरंगा हमें स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान स्‍वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। यह तिरंगा वही तिरंगा है जिसकी श‍क्ति के आधार पर एक नये विकसित भारत का आगाज हो रहा है।

Bhind News : तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, एसडीएम मेहगांव श्री नवनीत शर्मा, बडी़ संख्‍या में जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं नगर वासियों ने भाग लिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds