Batar Accident : भयानक हादसा! स्थानीय ओलंपिक में शामिल होने जा रहे बच्चों से लदी मालवाहक गाड़ी पलटी, कई बच्चे घायल

VIKASH KHALKHO
Batar Accident

Batar Accident : बस्तर: बस्तर जिले से मिल रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहां बस्तर ओलंपिक (Bastar Olympic) में शामिल होने जा रहे बच्चों के साथ एक बड़ा हादसा सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां आज यानी बुधवार 5 नवंबर के दिन बच्चों से भरी एक मालवाहक गाड़ी भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई। ख़बरों के अनुसार यह भीषण सड़क हादसा धुरली और भांसी के बीच हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कई बच्चे भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अपोलो अस्पताल बचेली (Apollo Hospital Bacheli) पहुंचाया गया।

Batar Accident : घटना में करीब दर्जनभर बच्चे गंभीर रूप से घायल
मामले पर मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए बच्चों को लेकर जा रही यह मालवाहक गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुखद घटना में करीब दर्जनभर बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं वाहन में सवार अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

READ MORE : Bastar Olympics 2025 : बस्तर ओलंपिक का भव्य आगाज, 11 खेलों में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी, विजेताओं को सीधी सरकारी नौकरी का मौका!

जानें क्या है हादसा
जानकारी के अनुसार स्थानीय कन्या और बालक आश्रम (Kanya and Balak Ashram) के लगभग 25 बच्चे ओलंपिक में भाग लेने के लिए पैदल ही निकले हुए थे। वहीं रास्ते में थकान के कारण उन्होंने सड़क जाते हुए एक मालवाहक वाहन से लिफ्ट (Lift) मांगी थी।

हालाँकि चालक ने इस बात पहले तो मना किया, लेकिन फिर मानवता के नाते उसने बच्चों को गाड़ी में बैठा लिया। कुछ ही दूर जाने के बाद यह वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

स्थानीय लोगों ने किया बचाव कार्य
वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता पहुंचाई। सभी घायल बच्चों को बिना किसी देरी के नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। मानवीयता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अपोलो अस्पताल बचेली (Apollo Hospital Bacheli) पहुंचाया गया।

READ MORE : CG News : दंतेवाड़ा: मेगा बस्तर ओलंपिक 2025 के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन 20 अक्टूबर तक, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

घटना के बाद अपोलो अस्पताल बचेली में इन सभी घायल बच्चों का इलाज तत्काल शुरू कर दिया गया है। अस्पताल के डॉक्टर बच्चों के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल सभी घायल बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, और वहीँ प्रशासन बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *