Transgender rape-blackmail : पंढ़रीनाथ क्षेत्र में किन्नर दुष्कर्म- ब्लैकमेल मामले का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Transgender rape-blackmail : इंदौर।  पंढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंकज जैन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले किन्नर समाज में आपसी विवाद के बाद एक किन्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सपना किन्नर, हाजी राजा हाश्मी, तथाकथित पत्रकार पंकज जैन और अक्षय कुमायु पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

Read More : Jabalpur Crime News : बंद कमरे में फांसी पर लटकी मिली युवती की दो दिन पुरानी लाश…

Transgender rape-blackmail :
कार्रवाई के दौरान राजा हाश्मी और सपना किन्नर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पंकज जैन और अक्षय कुमायु फरार चल रहे थे। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी बीच, फरार आरोपी पंकज जैन को एक राहगीर ने पहचानकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को चंदन नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Transgender rape-blackmail :
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया
ने बताया कि “आरोपी पंकज जैन अपने आपको पत्रकार बताता था, जबकि उसके पास कोई मान्यता नहीं थी। वह दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में फरार था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं शेष आरोपी अक्षय कुमायु की तलाश जारी है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

Read More : Mirzapur Train Accident : चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, 5 से ज्यादा लोगों की कटकर मौत…

गौरतलब है कि इस मामले के विरोध में किन्नर समाज के 24 किन्नरों ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास भी किया था। पुलिस ने उस घटना में भी सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल, इस प्रकरण में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *