Tuesday, March 31, 2026
27.1 C
Raipur

Barwani Hindu Sammelan : बड़वानी : नर्मदा तट पर मंत्रोच्चार के साथ ढाई लाख रुद्राक्षों का अभिषेक, हिंदू सम्मेलन का शंखनाद

 Barwani Hindu Sammelan : बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले ‘विशाल हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियों का विधिवत और भव्य शुभारंभ हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस गौरवमयी कार्यक्रम को लेकर सकल हिंदू समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

इसी कड़ी में पवित्र नर्मदा तट स्थित जागीरदार घाट पर संतों की गरिमामयी उपस्थिति में ढाई लाख रुद्राक्षों का विधि-विधान से अभिषेक संपन्न हुआ। 11 विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच अनेक दंपत्तियों ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर संतों ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदू समाज में एकता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन के मूल्यों को सशक्त करने का एक पवित्र संकल्प है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। जनवरी माह में बड़वानी नगर की सभी 12 बस्तियों और 148 मोहल्लों में कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे। इस दौरान पीले चावल देकर समाज के हर परिवार को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक घर में केसरिया ध्वज, भारत माता का चित्र, रक्षा सूत्र और अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे, ताकि घर-घर में इस उत्सव का संचार हो सके।

वर्तमान में तैयारियों के तहत सकल हिंदू समाज द्वारा नगर में प्रातः और सायंकाल राममय वातावरण में फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मातृशक्ति, युवा और बच्चे ढोल-मजीरों की थाप पर उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। बस्तियों में भक्तिभाव के साथ भारत माता की आरती और सुंदरकांड के पाठ किए जा रहे हैं, जिससे पूरे जिले का वातावरण धर्ममय हो गया है।

नर्मदा तट पर आयोजित इस संकल्प सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक सुर में इस हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित संतजन, मनीषी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। प्रमुख रूप से भगवान सेप्टा, मनीष पुरोहित और डॉ. चक्रेश पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories