Friday, April 10, 2026
25.9 C
Raipur

M.P News : बरगी जल विद्युत गृह ने 39 दिन पूर्व पूरा किया 508.08 मिलियन यूनिट का लक्ष्य

बरगी नगर : मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के अंतर्गत संचालित रानी अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह, बरगी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक विद्युत उत्पादन लक्ष्य 508.08 मिलियन यूनिट को निर्धारित समय से 39 दिन पूर्व ही हासिल कर लिया है। शुक्रवार सुबह 7:45 बजे यह उपलब्धि दर्ज की गई।

93% प्लांट अवेलेबिलिटी के साथ शानदार प्रदर्शन

90 मेगावाट स्थापित क्षमता वाले इस जल विद्युत गृह ने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता और कुशल संचालन का परिचय दिया। इस अवधि में प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर (PAF) 93% रहा। फोर्स्ड आउटेज मात्र 0.81% और नियोजित आउटेज 4.47% दर्ज किया गया, जो बेहतर अनुरक्षण और संचालन का प्रमाण है।

38 वर्ष पुरानी यूनिट्स का दमदार संचालन

1988 में शुरू हुई दोनों 45-45 मेगावाट की यूनिट्स ने संयुक्त रूप से 12,130 घंटे से अधिक संचालन किया। प्रथम यूनिट ने 254.89 मिलियन यूनिट और द्वितीय यूनिट ने 253.19 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया।

अभियंताओं और ठेका श्रमिकों के समन्वित प्रयासों से उत्पादन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित रही और किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न नहीं हुई।

Read More : M.P News : कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा खुलासा, 3.29 करोड़ का ट्रांजैक्शन पकड़ा

पिछले वर्ष भी किया था लक्ष्य से अधिक उत्पादन

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी बरगी जल विद्युत गृह ने 508 मिलियन यूनिट के लक्ष्य के विरुद्ध 509 मिलियन यूनिट उत्पादन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

कार्यसंस्कृति और टीम भावना की सफलता

MPPGCL के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि समयपूर्व लक्ष्य प्राप्त करना संस्थान की कार्यसंस्कृति का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने इसे सुविचारित निर्णय प्रक्रिया, प्रभावी अनुरक्षण रणनीति और टीमवर्क का परिणाम बताया।

बरगी जल विद्युत गृह की यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories