बरेली। बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर निकले प्रदर्शनकारियों के कारण हिंसक टकराव हुआ। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक रूप धारण कर लिया, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
Read More : Big Breaking : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जबलपुर कोर्ट का समन
पुलिस कार्रवाई:
- मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
- कुल 8 लोगों को जेल भेजा गया।
- अब तक 40 लोगों को हिरासत में लिया गया।
- कुल 2000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
- बरेली के एसएसपी ने बताया कि हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
क्या हुआ था घटना के दौरान:
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन की मंजूरी नहीं मिलने के कारण प्रदर्शन रद्द कर दिया गया। इससे नाराज़ होकर कुछ लोग मस्जिद और रजा के घर के आसपास इकट्ठा हुए और हिंसा शुरू कर दी।
Read More : Singrauli : जियावन पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा
प्रशासन का बयान:
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बयान जारी कर कहा कि बरेली हिंसा एक साजिश के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य पश्चिमी यूपी में उद्योग और निवेश को प्रभावित करना था।
आगे की कार्रवाई:
-
पुलिस के पास 200 से ज्यादा CCTV फुटेज हैं।
-
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।













