Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान : भैरुंदा में बच्चों ने...

MP News : “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान : भैरुंदा में बच्चों ने लगाई समाज सुधार की अलख

सीहोर। अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” का पांचवां दिन आज जिले के भैरुंदा में मनाया गया। पुलिस विभाग ने इस अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जेता जी वर्ल्ड अकेडमी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उप निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत ने 200 से अधिक छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने लिंग भेद, नशा मुक्ति और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डाला और युवाओं को इन बुराइयों के खिलाफ ढाल बनकर खड़े होने के लिए प्रेरित किया।

Read More : I Love Mohammed poster : बरेली बवाल – मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 40 हिरासत में, 2000 पर FIR

कार्यक्रम में बच्चों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिससे यह अभियान केवल नारा नहीं, बल्कि सार्थक संवाद और शिक्षा का मंच बन गया। पुलिस ने छात्रों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Read More : Big Breaking : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जबलपुर कोर्ट का समन

उप निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत : “हमारा उद्देश्य केवल जागरूक करना नहीं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच पैदा करना है। ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का संकल्प है।”

Share The News
Previous articleI Love Mohammed poster : बरेली बवाल – मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 40 हिरासत में, 2000 पर FIR
Next articleBhopal : DRM ने संत हिरदाराम नगर स्टेशन का किया निरीक्षण
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here