Saturday, May 16, 2026
36.1 C
Raipur

बांग्लादेश में दिल दहला देने वाली घटना, दुकान में हिंदू युवक को जिंदा जलाया, डर का माहौल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बांग्लादेश में चुनावी माहौल के बीच अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और कट्टरपंथी बयानबाज़ी लगातार गंभीर रूप लेती जा रही है। एक ओर जमात-ए-इस्लामी के नेताओं के भड़काऊ बयान सामने आ रहे हैं, तो दूसरी ओर हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही हिंसक घटनाएं देश की आंतरिक सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला नरसिंदी जिले से सामने आया है, जहां 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल भौमिक को उसकी ही दुकान में जिंदा जलाकर मार दिया गया।

दुकान में सोते समय जिंदा जलाया गया युवक

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। चंचल भौमिक अपनी छोटी सी दुकान में रोज़ की तरह सो रहा था। आरोप है कि एक हमलावर ने पहले दुकान का शटर बाहर से बंद किया, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर आग लगने के बाद कुछ देर तक बाहर खड़ा रहा और चंचल के जलकर मरने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

Read More : पटना: NEET छात्रा से हुई थी दरिंदगी! अंडरगार्मेंट से मिले स्पर्म के अंश, दो अफसर सस्पेंड

परिवार का इकलौता सहारा था चंचल

चंचल भौमिक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बीमार मां, दिव्यांग बड़े भाई और छोटे भाई की जिम्मेदारी अकेले उठा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंचल बेहद शांत स्वभाव का था और उसकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित है और इसके पीछे धार्मिक नफरत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश में हिंदुओं को इस तरह निशाना बनाया गया हो। इससे पहले दीपु चंद्र दास और खोकोन चंद्र दास को भी कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार दिया गया था। बीते कुछ महीनों में हिंदू मंदिरों, दुकानों और घरों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में डर का माहौल है।

जमात नेता का भड़काऊ बयान, संसद से हिंदुओं को बाहर करने की धमकी

इसी बीच जमात-ए-इस्लामी के बर्गुना-2 सीट से उम्मीदवार अफजल हुसैन का एक बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। एक चुनावी सभा में हुसैन ने कहा कि जिस देश की 80 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, वहां संसद में गैर-मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भीड़ से सवाल किया, “आप कुरान चाहते हैं या भटकाव?” और दावा किया कि उनकी पार्टी बांग्लादेश में कुरान आधारित शासन लागू करेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने संविधान को खारिज करते हुए शरीयत आधारित सजा प्रणाली का समर्थन भी किया।

चुनावी राजनीति में कट्टरपंथ की एंट्री पर चिंता

सरकारी सूत्रों और विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान और घटनाएं चुनावी राजनीति में कट्टरपंथ घुसाने की कोशिश हैं, जिससे समाज का ध्रुवीकरण बढ़ सकता है और देश की स्थिरता खतरे में पड़ सकती है। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बांग्लादेश पर सवाल उठने लगे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Hate Speech Verdict: “कलेक्टर से जूते साफ करवाऊंगा…”, 7 साल पुराने बयान पर आजम खान को 2 साल की सजा

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता आजम...

Related Articles

Popular Categories