Sunday, April 5, 2026
32.1 C
Raipur

Balod News : बैगा की बलि से हड़कंप, सिद्धि के लिए गांव के बैगा की तांत्रिक ने दे दी बलि, मचा हड़कंप

Balod News :बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में अंधविश्वास और तंत्र साधना में बैगा की बलि चढ़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभाठा में एक परिवार ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए बाहर से तांत्रिक को बुलवाया था। घर में तंत्र साधना के दौरान तांत्रिक ने परिवार वालों से गांव के बैगा को बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर बलि चढ़ा दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। उधर इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तांत्रिक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Balod News :तांत्रिक साधना में बलि चढ़ाने का ये पूरा मामला हल्दी थाना क्षेत्र का है। ग्राम सिर्राभाठा के उप सरपंच खेमराज सिन्हा ने बताया कि गांव में रहने वाले तिहारू राम निषाद ने के घर पर तांत्रिक क्रिया की जा रही थी। इसके लिए तिहारू राम ने डौंडी क्षेत्र से एक तांत्रिक को घर पर बुला रखा था। सोमवार सुबह से तिहारू राम के घर पर तांत्रिक साधना चल रहा था। बताया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान तांत्रिक के कहने पर गांव के बैगा पुनीत राम गोंड़ को बुलाया गया।

Balod News :बैगा की बलि चढ़ाने से पहले बकायदा उसे नहला कर पूजा कक्ष में लाया गया है। यहां बैगा को कच्चा चावल खिलाने के बाद उसका गला रेत कर बलि चढ़ा दी गयी। मौके पर लहूलुहान हालत में बैगा का लाश पड़ा रहा। उप सरपंच ने बताया कि बैगा की बलि चढ़ाने के बाद तांत्रिक ने गांव के दो अन्य लोगों को भी मारने के लिए भाला लेकर दौड़ाया। लेकिन ग्रामीण किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग गये।

Balod News : पुलिस ने जब मौके पर पहुंची तो आंखे फटी रह गयी

Balod News : तंत्र साधना में गांव के बैगा की बलि चढ़ाने की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब घटनास्थल पर जांच शुरू किया तो देखा कि ग्रामीण के पहले कमरे में बैगा का शव पड़ा हुआ था। अंदर पूजा कक्ष में एक भाले को दीये के ऊपर रखकर पूजा की जा रही थी। चारों ओर चावल, नींबू, सिंदूर और तंत्र विद्या से जुड़ी सामग्री बिखरी हुई थी। पुलिस ने अंधविश्वास में हुए इस हत्याकांड के आरोप में घर मालिक तिहारू राम निषाद, उनके साढ़ू, डौंडी से आए तांत्रिक और उसके सहयोगियों सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने पूछताछ कर रही है।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में अपहरण कांड का 4 घंटे में खुलासा, ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

Related Articles

Popular Categories