Balod News: पाटेश्वर धाम में आस्था का महाकुंभ: जमीन विवाद के साये में हजारों आदिवासी श्रद्धालु पहुंचे, 3000 पुलिस जवानों की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई देव जातरा

Sanjay Sahu
Balod News

Balod News: बालोद। जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के तुएगोंदी गांव स्थित पाटेश्वर धाम में शनिवार को आदिवासी समाज की पारंपरिक देव जातरा श्रद्धा और शांति के माहौल में संपन्न हुई। इस आयोजन में बालोद समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जमीन विवाद के चलते आयोजन को संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और करीब तीन हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान तैनात किए गए।

Balod News: देव जातरा के दौरान श्रद्धालुओं ने करीब चार किलोमीटर लंबे पथरीले और दुर्गम पहाड़ी रास्ते को पार कर पहाड़ी पर स्थित **पाट बाबा** और नीचे स्थित जलकैना में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने जीव सेवा भी की। समाज के लोगों ने बताया कि देव जातरा उनके लिए आस्था का प्रमुख पर्व है, जिसमें वे अपने आराध्य देव **आंगा देव** के साथ पाट बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

Balod News: जमीन विवाद के बाद संवेदनशील बना था आयोजन

Balod News: पाटेश्वर धाम को लेकर हाल के दिनों में हुए विवाद के कारण इस बार का देव जातरा आयोजन प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। आदिवासी समाज ने बालक दास पर पाटेश्वर धाम की करीब 12 एकड़ वन भूमि पर कब्जा करने और अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया था। इसे लेकर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन और हंगामा भी किया था।

Balod News: विवाद के बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए बीते बुधवार को कलेक्टर, एसपी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जलकैना से लगी बाउंड्री वॉल को छह जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया था। इसके बाद प्रशासन, आदिवासी समाज और मुख्यमंत्री स्तर पर हुई चर्चाओं में देव जातरा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने पर सहमति बनी।

Balod News: बैसाखी के सहारे पहाड़ चढ़कर पहुंचे दिव्यांग श्रद्धालु

Balod News: देव जातरा में आस्था की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। एक पैर से दिव्यांग अनिल नेताम बैसाखी के सहारे करीब चार किलोमीटर की कठिन पहाड़ी चढ़कर पाट बाबा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह उनके समाज की आस्था और परंपरा का पर्व है, इसलिए वे बाबा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

Balod News: पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ देव जातरा बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *