Bhopal Crime: भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई 170 किलो गांजा जब्त, 1.33 करोड़ का मशरुका बरामद

Anuj Nirala

Bhopal Crime: भोपाल। राजधानी भोपाल में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 किलो 90 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में गांजा, तस्करी में इस्तेमाल किया गया आइशर ट्रक और बड़ी मात्रा में एल्यूमीनियम सिल्लियों सहित कुल 1 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक का मशरुका बरामद किया गया है।

Bhopal Crime: जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा भोपाल लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोल जोड़ तिराहा, कोलार रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध आइशर ट्रक को रोककर तलाशी ली।

Bhopal Crime: तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में रखी गई 6 बोरियों के भीतर छिपाकर रखा गया 170 किलो 90 ग्राम गांजा मिला। आरोपियों ने गांजे की खेप को छिपाने के लिए ट्रक में 396 एल्यूमीनियम सिल्लियां भी रखी थीं, ताकि किसी को शक न हो सके।

READ MORE: Indore Theft: ढाई करोड़ की चोरी का 48 घंटे में खुलासा शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, आईफोन से लेकर मंदिर का सोने का छत्र तक चुराया

ट्रक चालक गिरफ्तार

Bhopal Crime: पुलिस ने मौके से ट्रक चालक आनंद बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे भोपाल में किसे सप्लाई किया जाना था।

30 लाख का ट्रक भी जब्त

Bhopal Crime: क्राइम ब्रांच ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए लगभग 30 लाख रुपये कीमत के आइशर ट्रक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए गांजे, ट्रक और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 1.33 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Bhopal Crime: आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क, सप्लायर और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

READ MORE: Indore Politics: इंदौर में पोस्टर पॉलिटिक्स से बढ़ी सियासी हलचल, सांवेर के कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर गायब होने पर चर्चाओं का दौर

भोपाल में नशे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम

Bhopal Crime: क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में गांजा खपाने की साजिश को विफल कर दिया गया। मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुंच सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *