Saturday, April 4, 2026
29.4 C
Raipur

Bacheli News : बैलाडिला में एनएमडीसी CMD का दौरा विवादों में घिरा, स्थानीय बेरोजगारों व संगठनों का उग्र विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली : एनएमडीसी लिमिटेड के CMD अमिताव मुखर्जी अपने दो दिवसीय दौरे पर बैलाडिला की किरंदुल और बचेली लौह अयस्क परियोजना पहुंचे  लेकिन उनका स्वागत फूलों से नहीं, विरोध और आक्रोश से हुआ। एक तरफ एनएमडीसी के स्थानीय अधिकारी मुख्यालय से आए महानिदेशक सह CMD अमिताव मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अगवानी और सत्कार में जुटे थे, तो दूसरी तरफ गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। जोगी जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने CMD से मुलाकात का समय न मिलने से नाराज होकर उनका पुतला फूँका और ज़ोरदार नारेबाजी की।

 

 

Bacheli News : वहीं दूसरी ओर आदिवासी समाज के पदाधिकारी और बेरोजगार युवा, रुकी हुई भर्तियों को पूरा करने और स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने की माँग लेकर CMD से मिलने पहुंचे।

 

 

Bacheli News : चर्चा में एनएमडीसी के अध्यक्ष सह निदेशक अमिताव मुखर्जी ने आदिवासी प्रतिनिधियों से स्पष्ट तौर से कहा कि एनएमडीसी केंद्रीय उपक्रम है इसमें भर्ती प्रक्रिया भारत के सभी राज्यो के आदिवासी क्षेत्र में एक सामान नियमो से होती है आपको केंद्र सरकार के नियमो के आधार पर ही भर्ती का लाभ मिल सकता है या सरकार नियम बदल दे दूसरा कोई विकल्प नही है ।

 

Bacheli News : CMD के जवाब से असंतुष्ट होकर वे भड़क गए और अब खुले तौर पर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएमडीसी वर्षों से स्थानीय बेरोजगारों के साथ भेदभाव कर रही है और भर्तियाँ जानबूझकर रोकी जा रही हैं।

 

 

Bacheli News : अब देखना यह है कि CMD का यह दौरा शांति से पूरा होता है या बैलाडिला में आंदोलन की आग और भड़कती है। सुरेश कर्मा, जिलाध्यक्ष सर्वादिवासी समाज।  ने कहा कि हम एनएमडीसी के मुखिया से समाज के हित मे चर्चा करने आये थे पर उनके पास हम लोगों के लिए टाइम नही है ।

 

 

Bacheli News : बल्लू भवानी, जिलाध्यक्ष कोया समाज ने कहा कि एनएमडीसी के सीएमडी ने विगत भर्ती प्रक्रिया के सम्बंध में संतोषजनक जवाब नही दिया उल्टे हमे नियम कानून बताने लगे । एनएमडीसी अब विरोध आंदोलन के लिए तैयार रहे ।

 

Bacheli News : सोमारू कडती, जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि भर्ती में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता की मांग लेकर जून माह में एनएमडीसी किरंदुल और बचेली परियोजना को बंद किया गया था हमें एनएमडीसी ने लिखित आश्वासन दिया था कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी पर विचार कर भर्ती किया जाएगा पर सीएमडी साहब से मिलने के बाद हमे पता चल चुका है कि हमारी मांगो को गंभरता से नही लिया गया ।

 

Bacheli News : अरविंद कुंजाम, उपाध्यक्ष जिलापंचायत दंतेवाड़ा । ने कहा कि आदरणीय सीएमडी साहब ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द सही तरीके से भर्ती होगी युवा साथी अपनी पढ़ाई जारी रखे और हमारे क्षेत्र में रुकी हुई विकास भी करने की बात उन्होंने कहि है ।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories