Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

mass marriage ceremony : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने किए बाबा महाकाल के दर्शन; सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

mass marriage ceremony : उज्जैन। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस जितेंद्र माहेश्वरी ने आज उज्जैन पहुँचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। वे यहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना
समाजसेवी रोहित मित्तल एवं संजय अग्रवाल ने बताया कि उज्जैन आगमन पर जस्टिस माहेश्वरी ने सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में पहुँचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया।

mass marriage ceremony : सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थिति
महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद, जस्टिस माहेश्वरी ने सांवराखेड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामूहिक विवाह समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जस्टिस माहेश्वरी ने समारोह में शामिल सभी नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं कीं। उनकी उपस्थिति के कारण शहर में विशेष उत्साह देखने को मिला, और यह सामूहिक विवाह समारोह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds