Monday, February 23, 2026
32.2 C
Raipur

Avimukteshwaranand Saraswati : अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज FIR में जांच शुरू, शिकायतकर्ता और पीड़ितों के बयान होंगे दर्ज

Avimukteshwaranand Saraswati : प्रयागराज में स्वामी Avimukteshwaranand Saraswati और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ दर्ज यौन शोषण मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय टीम सोमवार से सक्रिय हो गई है। टीम शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी और दोनों पीड़ित शिष्यों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

पुलिस ने उस स्थान का नक्शा नजरी भी तैयार किया है, जहां माघ मेला शिविर में कथित घटना होने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष फिलहाल लखनऊ में है। पुलिस पहले उनका मेडिकल परीक्षण कराएगी, इसके बाद साक्ष्य एकत्रित कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Avimukteshwaranand Saraswati : संवेदनशील मामले के मद्देनजर विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इसमें डीसीपी के साथ एसीपी झूंसी और इंस्पेक्टर झूंसी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस का मुख्य फोकस फिलहाल दोनों पीड़ितों तक पहुंचकर उनके कलमबंद बयान और मेडिकल रिपोर्ट हासिल करना है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और संभावित गिरफ्तारी तय होगी।

Avimukteshwaranand Saraswati : एफआईआर दर्ज होने के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और उनके मठ के दरवाजे पुलिस के लिए खुले हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनकी कानूनी टीम अग्रिम कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

Avimukteshwaranand Saraswati : वहीं, स्वामी ने शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी के आपराधिक इतिहास पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि शिकायतकर्ता पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी। मामले को हाई प्रोफाइल मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds