Sunday, March 22, 2026
25.1 C
Raipur

Asia Cup 2025 : एशिया कप फाइनल के बाद बढ़ा विवाद, क्या बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड,पढ़िए खबर

Asia Cup 2025 : नई दिल्ली: भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीसरी बार हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन मैच के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच तनातनी अब खुलकर सामने आ चुकी है।

 

READ MORE: Asia Cup 2025 : एशिया कप फाइनल के बाद बढ़ा विवाद, क्या बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड,पढ़िए खबर

Asia Cup 2025 : एशिया कप फाइनल जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और PCB प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम से नाराज होकर नकवी ट्रॉफी को होटल तक ले गए। इस बात की पुष्टि BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने खुद की है।

Asia Cup 2025 : मैच से पहले ही भारतीय टीम ने तय कर लिया था कि ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं ली जाएगी। यह फैसला पहले से ACC को भी सूचित कर दिया गया था। इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी समारोह में पहुंचे, और जब भारतीय खिलाड़ियों ने मंच पर जाकर ट्रॉफी नहीं ली तो वे गुस्से में होटल लौट गए और ट्रॉफी भी अपने साथ ले गए।

Asia Cup 2025 : ट्रॉफी को लेकर विवाद क्यों?

Asia Cup 2025 : एशिया कप का आयोजन ACC करता है, न कि PCB। ऐसे में ट्रॉफी पर किसी एक बोर्ड का अधिकार नहीं होता। BCCI का मानना है कि नकवी ने एक बड़ी चूक की है, क्योंकि ट्रॉफी किसी टीम की जीत का प्रतीक होती है, न कि किसी बोर्ड प्रमुख की निजी संपत्ति।

Asia Cup 2025 : ICC से की जाएगी शिकायत

Asia Cup 2025 : BCCI अब इस मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सामने उठाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि ट्रॉफी लेकर होटल ले जाने की घटना को लेकर BCCI एक औपचारिक शिकायत दर्ज कर सकता है। इससे पहले ICC ने टूर्नामेंट के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी कि वे खेल भावना का पालन करें।

Asia Cup 2025 : नकवी पर लग सकती है बड़ी रोक

Asia Cup 2025 : इस विवाद के बाद मोहसिन नकवी के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ICC और ACC में उनके किसी बड़े पद पर दोबारा नियुक्त होने पर रोक लगाई जा सकती है। बीसीसीआई की तरफ से यह संदेश साफ है कि खेल में अनुशासन और मर्यादा सर्वोपरि है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

M.P News : इंदौर के सांवेर रोड पर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के...

M.P News : मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, NH-135 पर ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में...

M.P News : इंदौर में युवक की पिटाई, ‘लव जिहाद’ को लेकर हंगामा… आजाद नगर में तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के...

C.G News : कांटा गांव में मधुमक्खियों का कहर, मावली देव मेले में अचानक हमला, 15 घायल, 5 की हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories