HomeBusinessGold Silver Price Today : सोना-चांदी के दामों में उछाल, कीमतें पहुंचीं...

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी के दामों में उछाल, कीमतें पहुंचीं नए शिखर पर, खरीदें या करें इंतजार? पढ़िए खबर

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Gold Silver Price Today : सोमवार, 29 सितंबर को भारतीय कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी दोनों ने नई ऊंचाइयों को छू लिया। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,15,590 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,43,968 प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। सुबह 9:45 बजे तक सोना ₹1,15,436 और चांदी ₹1,43,433 पर कारोबार कर रही थी। सोने में 0.47% और चांदी में 1.09% की बढ़त दर्ज की गई।

Gold Silver Price Today : तेजी की वजह क्या है?

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में इस जबरदस्त तेजी के पीछे दो मुख्य कारण माने जा रहे हैं:

Gold Silver Price Today : कमजोर अमेरिकी डॉलर: डॉलर के कमजोर होने से वैश्विक निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अक्टूबर और दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इससे निवेशक सोना-चांदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि इन पर ब्याज नहीं मिलता, लेकिन सुरक्षित निवेश माने जाते हैं।

Gold Silver Price Today : क्या करें निवेशक?

Gold Silver Price Today : विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन लंबी अवधि में बाजार का रुझान मजबूत दिख रहा है।

Gold Silver Price Today : सोने पर सलाह:

Gold Silver Price Today : पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन का कहना है कि ₹1,14,400 के आसपास सोना खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

स्टॉप लॉस: ₹1,13,850
लक्ष्य: ₹1,15,350 से ₹1,16,000

चांदी पर सलाह:
चांदी को ₹1,40,400 के पास खरीदने की सलाह दी गई है।

स्टॉप लॉस: ₹1,38,800
लक्ष्य: ₹1,43,300 से ₹1,45,000

महत्वपूर्ण स्तर:

सोना:

सपोर्ट: ₹1,14,200 – ₹1,13,650
रेजिस्टेंस: ₹1,15,400 – ₹1,16,000

चांदी:

सपोर्ट: ₹1,40,400 – ₹1,39,100
रेजिस्टेंस: ₹1,43,300 – ₹1,45,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में:

सोना: सपोर्ट $3,730 – $3,710, रेजिस्टेंस $3,785 – $3,820चांदी: सपोर्ट $45.70 – $45.50, रेजिस्टेंस $46.45 – $46.80

रुपये में प्रमुख स्तर

सोना: सपोर्ट ₹1,13,400 – ₹1,13,080, रेजिस्टेंस ₹1,14,350 – ₹1,14,700
चांदी: सपोर्ट ₹1,41,450 – ₹1,41,050, रेजिस्टेंस ₹1,42,950 – ₹1,43,800

Gold Silver Price Today : अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो सोना और चांदी दोनों में मौजूदा स्तरों पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है, लेकिन बाजार की तेजी के साथ जोखिम भी बना रहता है। इसलिए किसी भी फैसले से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here