CG NEWS : कोरबा में सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

Sanjay Sahu

CG NEWS : कोरबा। महिला से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद कोरबा पुलिस अधीक्षक ने कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया पर एक महिला ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे।

CG NEWS : पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके बाद मामले की प्राथमिक जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कटघोरा थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *