Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

Ambikapur Crime: अंबिकापुर ‘निर्भया कांड’ का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में छिपा मिला

Ambikapur Crime: अंबिकापुर में हुए ‘निर्भया कांड’ के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने सात दिनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है. अंबिकापुर पुलिस ने चिरमिरी रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ा है. आरोपी का नाम रायसिंह हैं. वहीं पुलिस आरोपी को लेकर अंबिकापुर के लिए निकल गई है.

Ambikapur Crime: पुलिस ने आरोपी पर रखा था 35000 रुपये का इनाम

अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपये का इनाम रखा था. सरगुजा रेंज के आईजी ने 30 हजार और पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी. वहीं आरोपी की जानकारी और सूचना देने वाले व्यक्ति इनाम देने की भी बात कही थी. पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर भी जारी किया है.

Ambikapur Crime: पुलिस ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

बता दें कि सबसे पहले जांच में आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोजबीन करने लगी. पुलिस अंबिकापुर से लेकर सूरजपुर तक ड्रोन लेकर सर्च ऑपरेशन चला रही थी.

पुलिस के जवानों की टीम अंबिकापुर से निकलने वाली ट्रेनों में भी उसकी तलाश कर रही थी.

अंबिकापुर से अनूपपुर तक पुलिस की टीम ट्रेन में उसकी खोजबीन की थी.

सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल इस पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे थे और उनके ही मार्गदर्शन में पूरा सर्च ऑपरेशन चला.

Ambikapur Crime: जानें क्या है पूरा मामला?

अंबिकापुर के महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर शुक्रवार ( 3 अप्रैल 2026) को खून से लथपथ महिला का शव मिला था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

महिला के गले में धारदार हथियार के निशान पाए गए. सिर में गंभीर चोट मिली. इसके साथ ही सीने की 12 पसलियां भी टूटी पाई गईं.शुरुआती रिपोर्ट में पाया गया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. उसके साथ हैवानियत का मामला सामने आया था.

मृतक महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल भी डाली गई थी. इसे दिल्ली के निर्भया कांड की तरह देखा जा रहा है.ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. वहीं अब अंबिकापुर पुलिस ने चिरमिरी रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ा है. आरोपी का नाम रायसिंह हैं.

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Related Articles

Popular Categories