Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Raipur

Air India की बोइंग फ्लाइट में लैंडिंग के समय तकनीकी खामी, यात्री बाल-बाल बचे

 भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर। बेंगलुरु से ग्वालियर आ रही एयर इंडिया की बोइंग फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खामी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों के अनुसार, जैसे ही फ्लाइट लैंडिंग कर रही थी, अचानक जोरदार झटका लगा और सभी यात्री घबरा गए।

Read more : CG News : शासकीय शिक्षक ने की प्राइवेट कंपनी का प्रचार, शिक्षा विभाग ने किया निलंबन

पायलट ने पहले फ्लाइट को लैंड करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद फ्लाइट को दोबारा टेक ऑफ करवा कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मची और वे काफी घबरा गए।

Read more : SBI ने बढ़ाई होम लोन ब्याज दरें : अब नए ग्राहकों को 8.70% तक चुकाना होगा ब्याज

लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने एयर इंडिया पर घटिया सर्विस देने और उनकी जान खतरे में डालने का आरोप लगाया। हंगामा काफी देर तक चला, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाया और सभी से शिकायत आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया।

Read more : CG News : शासकीय शिक्षक ने की प्राइवेट कंपनी का प्रचार, शिक्षा विभाग ने किया निलंबन

बताया गया कि यह घटना दोपहर लगभग 2:15 बजे हुई, जब फ्लाइट ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया एयरपोर्ट पर पहुंची। यात्रियों ने कहा कि यह लैंडिंग पूरी तरह असुरक्षित थी और उनकी जान पर वास्तविक खतरा मंडरा रहा था।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P 12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़ाए , CCTV से कड़ी निगरानी

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा...

इंदौर में चाकूबाजी! मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, नाबालिग पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने

इंदौर: शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजापत नगर में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds