Bilaspur News : मोबाइल गेम के लिए दोस्त ने किशोर की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Bilaspur News : बिलासपुर। रतनपुर में गुमशुदा नाबालिग चिन्मय सूर्यवंशी की हत्या का रहस्य सुलझ गया है। पुलिस ने आरोपी दोस्त छत्रपाल सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोबाइल गेम खेलने की नीयत से आरोपी ने मृतक का फोन छीनने की कोशिश की, जिसे चिन्मय ने मना कर दिया। इसके बाद छत्रपाल ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Read More : CG News : शासकीय शिक्षक ने की प्राइवेट कंपनी का प्रचार, शिक्षा विभाग ने किया निलंबन

पुलिस ने मृतक का शव ग्राम भरारी स्थित एक बंद स्कूल के कमरे से बरामद किया। टेक्निकल टीम और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।

घटना की जानकारी:
प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ने 1 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका नाबालिग भतीजा चिन्मय 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे घर से बिना बताए मोबाइल लेकर कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। रिपोर्ट के आधार पर थाना रतनपुर में अपहरण का मामला दर्ज किया गया और तलाश शुरू हुई।

Read More : अटल चौक पहुंचे मुख्यमंत्री, पुण्यतिथि पर अटल को माल्यार्पण कर किया नमन

15 दिन की जांच के बाद पुलिस को सुराग मिला और गुरुवार को पुराने बंद पड़े प्राथमिक स्कूल के कमरे में चिन्मय का शव बरामद हुआ।

Read More : CG News : शासकीय शिक्षक ने की प्राइवेट कंपनी का प्रचार, शिक्षा विभाग ने किया निलंबन

जांच में सामने आया सच:
पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी की नजर चिन्मय के मोबाइल पर थी। आरोपी ने कबूल किया कि गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने पर उसने दोस्त को मार डाला और शव को छिपा दिया।

मृतक और आरोपी दोनों मोबाइल गेम्स के आदि थे। मृतक अक्सर अपने मोबाइल पर गेम खेलता था, जबकि छत्रपाल का मोबाइल उसके परिजनों ने छीन लिया था। इसी कारण विवाद हुआ और हत्या की घटना अंजाम तक पहुंची।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *