Wednesday, March 11, 2026
32.8 C
Raipur

Agniveer Recruitment 2026 : अग्निवीर भर्ती 2026: सेना में शामिल होने का मौका, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

Agniveer Recruitment 2026 : रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट [www.joinindianarmy.nic.in](http://www.joinindianarmy.nic.in) के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

Agniveer Recruitment 2026 : जारी जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के तहत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन (10वीं पास), ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट/वेट और सिपाही फार्मा के पद शामिल हैं।

Agniveer Recruitment 2026 : भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन संभावित रूप से 1 जून से 10 जून 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Agniveer Recruitment 2026 : भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित है। इसके लिए 0771-2965212 और 0771-2965214 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का सरेंडर, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का सरेंडर, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories