Raipur News: रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर निगम का बुलडोजर, 4 एकड़ जमीन पर कार्रवाई, अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम

0
187
Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर। शहर में बढ़ती अवैध प्लाटिंग के खिलाफ रायपुर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए जोन क्रमांक 6 में बड़ा अभियान चलाया। निगम की टीम ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के अंतर्गत चौरसिया कॉलोनी में लगभग 4 एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से मुरूम डालकर बनाई गई सड़कों को काट दिया, जिससे दोनों स्थानों पर आवागमन बंद हो गया।

Raipur News: नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन 6 के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव के निर्देश पर नगर निवेश विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निजी भूमि पर बिना अनुमति प्लाटिंग कर जमीन का अवैध विकास किया जा रहा था।

Raipur News: कार्रवाई मानसपुरम रोड के पास करीब एक एकड़ जमीन और चौरसिया कॉलोनी में नवरंग पब्लिक स्कूल के पास लगभग 3.25 एकड़ जमीन पर की गई। दोनों स्थानों पर लोगों की आवाजाही के लिए मुरूम डालकर सड़क बनाई गई थी, जिसे निगम की टीम ने जेसीबी से काट दिया।

Raipur News: नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग की जानकारी तुरंत निगम को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here