इंदौर : हाल ही में हुए विवाद के बाद किन्नर समुदाय के प्रतिनिधि और महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी इंदौर पहुंचे। उन्होंने इंदौर कलेक्टर से मुलाकात कर पूरी घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान इंदौर नंदलालपूरा किन्नर डेरे के किन्नर भी मौजूद रहे। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने इस घटना को निंदनीय बताया और कहा कि न्याय की आस लेकर वे कलेक्टर से मिलने पहुंचे हैं।
कलेक्टर के सामने उन्होंने घटना के संपूर्ण विवरण और किन्नर समुदाय की आपत्ति रखी। इस अवसर पर किन्नरों ने प्रशासन से कार्रवाई और उचित न्याय की मांग भी की।













