Actor Govinda :एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच तलाक की खबरों पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की चर्चाएं थीं, यहां तक कि रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सुनीता ने तलाक की अर्जी दी है। हालांकि गोविंदा की टीम ने इन खबरों को गलत बताया था। अब गोविंदा ने खुलकर कहा है कि सुनीता ने कई बार गलतियां की हैं, लेकिन उन्होंने हर बार माफ किया है।
READ MORE: Canada : तीसरी बार कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग का डराने वाला संदेश वायरल
Actor Govinda :गोविंदा हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच’ में पहुंचे, जहां उन्होंने कहा— “सुनीता बच्चे की तरह हैं, लेकिन जो भी जिम्मेदारियां उन्हें दी गईं, उन्होंने हमेशा निभाईं। वह बहुत ईमानदार हैं। उनके इरादे सच्चे हैं, बस कभी-कभी वो कुछ ऐसी बातें बोल देती हैं जो नहीं बोलनी चाहिए थीं। उन्होंने कई गलतियां कीं, लेकिन मैंने उन्हें और परिवार को हर बार माफ किया है।”
Actor Govinda :गोविंदा ने आगे कहा कि सुनीता का नेचर बहुत साफ-सुथरा है और वो किसी बात को मन में नहीं रखतीं। उन्होंने बताया कि लंबी शादी में कई चैलेंज आते हैं, क्योंकि पति और पत्नी चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं। उनके मुताबिक, “जहां पुरुष घर को लीड करते हैं, वहीं महिलाएं उसे भावनात्मक रूप से संभालती हैं। यही इमोशनल स्ट्रेंथ किसी भी रिश्ते को लंबा चलाती है।”
Actor Govinda :उन्होंने यह भी कहा कि शादी में पत्नी का इमोशनल सपोर्ट बहुत जरूरी होता है। “अक्सर पुरुष अपनी मां से मिलने वाला सुकून शादी के बाद अपनी पत्नी में ढूंढते हैं। यही भावनात्मक जुड़ाव कई बार गलतफहमियों की वजह भी बनता है, लेकिन अंततः रिश्ता मजबूत करता है।”











