Thursday, June 25, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS: नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: बिलासपुर में मौत होने पर लगेगा गैर-इरादतन हत्या का केस

CG NEWS: बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के Bilaspur में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में वाहन चलाते समय यदि किसी की मौत होती है, तो चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

CG NEWS: उन्होंने बताया कि इस तरह की लापरवाही से निर्दोष लोगों की जान चली जाती है और कई मामलों में पीड़ित परिवार को बीमा क्लेम भी नहीं मिल पाता। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक 71 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 33 लोगों की जान गई थी। इससे स्पष्ट है कि दुर्घटनाओं में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है।

CG NEWS: हाल ही में जिले में दो बड़े हादसे सामने आए। पहला हादसा पचपेड़ी थाना क्षेत्र के महादेवा तालाब के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वाहन में तीन भाई सवार थे और सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।

CG NEWS: दूसरी घटना बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई, जहां एक हाइवा वाहन का टायर फटने से वह पलट गया। हालांकि उस समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

CG NEWS: लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि खराब सड़कें, अंधे मोड़, संकेतक बोर्ड की कमी और सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी भी हादसों की बड़ी वजह है।

CG NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा बुलाई गई बैठक में एसएसपी ने चिंताजनक आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि चालू तिमाही में दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और नशे में ड्राइविंग इसकी प्रमुख वजह बनकर सामने आई है।

CG NEWS: पुलिस अब तक नशे में वाहन चलाने के मामलों में 1000 वाहन जब्त कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं, क्योंकि इससे न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ती है। प्रशासन और आम जनता दोनों के सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है, जिसके लिए सख्ती के साथ जागरूकता भी जरूरी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP News: खंडवा में मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, आज़ाद बना अजय

Khandwa Sanatan Dharma Conversion: खंडवा सनातन धर्म अपनाया मामले...

Related Articles

Popular Categories