Nayyi Navelli Vs Prahaar Box Office Clash: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ पर भारी पड़ी यामी गौतम की ‘नई नवेली’, पहले दिन के आंकड़ों ने चौंकाया

VIKASH KHALKHO

मुंबई/नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Nayyi Navelli Vs Prahaar Box Office: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना अब आम बात हो चली है, लेकिन जब दो दिग्गज कलाकारों की फिल्में आमने-सामने आ जाएं, तो मुकाबला देखने लायक होता है। इस शुक्रवार बॉलीवुड में एक महा-क्लैश देखने को मिला, जहां एक तरफ 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आरोपी कसाब को फांसी दिलाने जैसे गंभीर कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित फिल्म ‘प्रहार’ रिलीज हुई, तो वहीं दूसरी तरफ हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने वाली यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में उतरी। दोनों फिल्मों के बीच पहले दिन कांटे की टक्कर देखने को मिली है।सिनेमा जगत के लिए खास रहेगा यह सप्ताह... यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार  राव

सिंगल डिजिट में हुई उठा-पटक, ‘नई नवेली’ ने मारी बाजी

यामी गौतम अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ के जरिए स्क्रीन पर एक बिल्कुल नया और धमाकेदार अंदाज लेकर आई हैं। दर्शकों से फिल्म को पहले दिन ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रात 8.30 बजे तक फिल्म ने 2.53 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10.0% दर्ज की गई और इसे पहले दिन 5,384 शोज मिले। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को भरपूर फायदा मिल रहा है और हॉरर-कॉमेडी जॉनर होने की वजह से दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।

Read More : Dhar Illegal Cannabis Farming Busted: कपास और तुअर की फसलों के बीच लहलहा रही थी गांजे की अवैध खेती, धार पुलिस ने 4.43 करोड़ का माल किया बरामद

RAJKUMMAR RAO AS UJJWAL NIKAM: 'PRAHAAR - THE UJJWAL NIKAM STORY' MOTION  POSTER OUT NOW – RELEASES 7 AUGUST 2026 Beyond the headlines lies an untold  story. The motion poster of #PrahaarTheUjjwalNikamStoryराजकुमार राव की ‘प्रहार’ का शुरुआती प्रदर्शन

इसके मुकाबले राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘प्रहार’ के पहले दिन के आंकड़े थोड़ी सुस्त रफ्तार दिखाते नजर आए। हालांकि फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई यामी गौतम की फिल्म के मुकाबले कम रही है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘प्रहार’ ने रात 8.30 बजे तक 1.66 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म को 3,483 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 11.0% दर्ज की गई।

फिलहाल बॉक्स ऑफिस के शुरुआती रुझानों और आंकड़ों को देखकर यह साफ है कि ‘नई नवेली’ ने इस महा-क्लैश में बढ़त बना ली है और राजकुमार राव की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का ‘प्रहार’ करने में कामयाब नहीं हो पाई जैसी उम्मीद की जा रही थी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *