CG NEWS : वन ग्राम आमा खोल में संघ के ग्राम विकास विभाग द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य से किया स्वागत

CG NEWS : बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गतिविधि ग्राम विकास विभाग द्वारा सुदूर वन ग्राम आमा खोल में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को बढ़ती ठंड से राहत पहुँचाने के उद्देश्य व समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

CG NEWS : कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने पारंपरिक करमा नृत्य एवं लोकगीतों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों ने अपनी संस्कृति की पहचान बताते हुए स्वयं निर्मित चटाई, टोकनी, सूपा एवं सुपेली भेंट की।

CG NEWS : इस अवसर पर प्रांत प्रमुख श्री देवेंद्र जी ने संघ की ग्राम विकास संबंधी गतिविधियों, सामाजिक समरसता तथा ग्रामीण स्वावलंबन के विषय पर प्रकाश डाला। वहीं समाजसेवी श्री अजीत सिंह भोगल जी ने धर्म जागरण एवं सांस्कृतिक चेतना पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जागरूकता के महत्व को बताया।

CG NEWS : कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित

माननीय जिला संघ चालक श्री रामधन जी, ग्राम विकास विभाग प्रमुख श्री रोहित भांगे जी, श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री अजीत सिंह भोगल, जिला प्रमुख श्री हिमाचल साहू जी, महिला शक्ति प्रमुख श्रीमती अंजू राजपूत जी, नगर प्रमुख श्री अमित चतुर्वेदी जी, नगर सहप्रमुख श्री अजय साहू जी एवं श्री अंकित श्रीवास जी।

स्थानीय व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने वाले ग्राम स्वयंसेवक—
अमर, धर्मराज , अनिल कुमार, राजकुमार , सुनील कुमार, मोतीलाल, भैरम, सिद्धनाथ, बलराम, रोहित, दिलीप, करण, संजय, जयकुमार एवं महेंद्र—ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

CG NEWS : ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का संचालन संघ स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासनपूर्वक सम्पन्न किया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories