Monday, June 22, 2026
29.7 C
Raipur

Bhagirathpura Contaminated Water : इंदौर: भागीरथपुरा में ‘मौत के तांडव’ के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार; दूषित पानी के बीच बिछाई जा रही नर्मदा पाइपलाइन

Bhagirathpura Contaminated Water : इंदौर। इंदौर का भागीरथपुरा क्षेत्र एक बार फिर बड़ी त्रासदी की दहलीज पर खड़ा है। दूषित पानी पीने से 36 लोगों की जान जाने के बावजूद, प्रशासन की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। इलाके में चल रहे नर्मदा पाइपलाइन के काम के दौरान ठेकेदार की लापरवाही ने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य संकट को और गहरा कर दिया है।

जेसीबी की खुदाई से फूटी ड्रेनेज लाइन

मिली जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा में नर्मदा की नई पाइपलाइन बिछाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इस दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय ड्रेनेज लाइन (गंदे पानी की लाइन) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ड्रेनेज लाइन फूटने के कारण पूरे क्षेत्र में सीवेज का गंदा और बदबूदार पानी फैल गया है।

गंदगी के बीच ही डाली जा रही नई पाइपलाइन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ड्रेनेज का पानी फैलने के बावजूद ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दूषित और बदबूदार पानी के बीच ही नर्मदा की नई पाइपलाइन डाली जा रही है। इतना ही नहीं, इसी स्थिति में नई पाइपलाइन से घरों के कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं, जिससे साफ पानी में सीवेज मिलने का सीधा खतरा पैदा हो गया है।

बढ़ता स्वास्थ्य संकट और आक्रोश

इलाके के लोग इस मंजर को देखकर दहशत में हैं। 36 मौतों का आंकड़ा अभी कम नहीं हुआ था कि इस नई लापरवाही ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि पाइपलाइन बिछाते समय ही उसमें गंदा पानी समा गया, तो नई लाइन डालने का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा और बीमारी का नया दौर शुरू हो सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Latest YouTube Shorts

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

DD Hospital Gaurela: जीपीएम जिले में शर्मनाक वाकया: रेफर गर्भवती महिला को सिम्स ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए एम्बुलेंस कर्मी, इलाज...

DD Hospital Gaurela: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले से...

Related Articles

Popular Categories