Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Korba News: जिला पंचायत कार्यालय में निकला कोबरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Korba News: जिला पंचायत कार्यालय में निकला कोबरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Korba News
Korba News

Korba News: कोरबा। जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में करीब 3 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को फन फैलाए देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Korba News: जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय कर्मचारी और अधिकारी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान कार्यालय के एक कोने में कोबरा सांप नजर आया। सांप को देखते ही दफ्तर में मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

Korba News: घटना की सूचना तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसाइटी (RCRS) को दी गई। सूचना मिलते ही संस्था के प्रमुख अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे।

 

Korba News: रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद जिला पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here