HomeChhattisgarhRaipur Crime News: बायो एनर्जी कंपनी से लाखों की चोरी, 4 नाबालिक...

Raipur Crime News: बायो एनर्जी कंपनी से लाखों की चोरी, 4 नाबालिक सहित 5 गिरफ्तार, 3.50 लाख का मशरूका जब्त

Date:

Related stories

Raipur Crime News: रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में स्थित श्री धनीराम बायो एनर्जी कंपनी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत चार बालकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।

Raipur Crime News: जानकारी के अनुसार, कंपनी के सुपरवाइजर गोपाल मिश्रा ने थाना उरला में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून 2026 की सुबह कंपनी पहुंचने पर 16 लाइटें, 100 फीट केबल, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, ब्लोवर, ड्रिल मशीन, वायर के चार बंडल, डक्ट सेट और अन्य मशीनों के पार्ट्स गायब मिले। अज्ञात चोर कंपनी में घुसकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे।

Raipur Crime News: शिकायत के आधार पर उरला थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, कर्मचारियों और मजदूरों से पूछताछ की तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।

Raipur Crime News: जांच के दौरान पुलिस को उरला निवासी संदीप निषाद उर्फ गोलू के बारे में जानकारी मिली। पूछताछ में उसने अपने चार नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चारों बालकों को भी पकड़ लिया।

Raipur Crime News: आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ उरला थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Raipur Crime News: गिरफ्तार-

01. संदीप निषाद उर्फ गोलू पिता जगमोहन निषाद उम्र 20 साल निवासी ग्राम नया बेन्द्री कृष्णा मंदिर के पास थाना उरला जिला रायपुर

02. विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here