DA Hike on Budget: 15 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

0
114
DA Hike on Budget
DA Hike on Budget

DA Hike on Budget: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। विधानसभा में बजट पेश करते हुए सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 20% बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बाद कर्मचारियों का कुल डीए 18% से बढ़कर 38% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।

DA Hike on Budget: इस फैसले से करीब 15 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। सरकार पहले ही राज्य में 7वां वेतन आयोग लागू करने की घोषणा कर चुकी है और इसके लिए विशेषज्ञ समिति का गठन भी किया गया है। चूंकि नए वेतन आयोग को लागू होने में समय लग सकता है, इसलिए सरकार ने फिलहाल डीए बढ़ाकर कर्मचारियों को राहत दी है।

DA Hike on Budget: कर्मचारियों को कितना फायदा होगा?

20,000 रुपये बेसिक वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने 4,000 रुपये और सालाना 48,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
80,000 रुपये बेसिक वेतन वाले अधिकारी को हर महीने 16,000 रुपये और सालाना 1.92 लाख रुपये का लाभ होगा।

DA Hike on Budget: डीए बढ़ने से कर्मचारियों के वेतन के साथ-साथ पीएफ और ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं पेंशनभोगियों को उनकी मूल पेंशन पर 20% अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

DA Hike on Budget: 7वें वेतन आयोग से कितना बढ़ सकता है वेतन?

DA Hike on Budget: सरकार ने अभी 7वें वेतन आयोग को लागू करने की अंतिम तारीख घोषित नहीं की है। माना जा रहा है कि इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है।

DA Hike on Budget: यदि फिटमेंट फैक्टर 2.5 तय होता है, तो:

20,000 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर 50,000 रुपये हो सकती है।
30,000 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर लगभग 75,000 रुपये से अधिक हो सकती है।

DA Hike on Budget: विशेषज्ञों के अनुसार, 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में औसतन 20% से 30% तक वृद्धि हो सकती है। सरकार के इस फैसले को त्योहारों के मौसम से पहले कर्मचारियों को दी गई बड़ी राहत माना जा रहा है, जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिल सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here