Gold Silver Price hike: US-ईरान बातचीत के बीच सोना-चांदी में जोरदार उछाल, जानें ताजा भाव

0
84
Gold Silver Price hike
Gold Silver Price hike

Gold Silver Price hike: नई दिल्ली। सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 1,400 रुपये बढ़कर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी करीब 4,500 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 2.38 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा।

Gold Silver Price hike: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही वार्ता के बीच आई है। दोनों देशों के बीच पहले दौर की बातचीत सफल रही है और अंतिम समझौते के लिए 60 दिनों के रोडमैप पर सहमति बनी है। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने और भविष्य में तनाव कम करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Gold Silver Price hike: सोना-चांदी महंगे होने के प्रमुख कारण

वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से सोना और चांदी अन्य देशों के निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत सस्ते हो जाते हैं। इससे इनकी मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है।

Gold Silver Price hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े दाम

Gold Silver Price hike: वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई। स्पॉट सिल्वर में करीब 2.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक घटनाक्रम और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।नोट- किसी भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here