Wednesday, March 18, 2026
26 C
Raipur

Raipur Bar License Suspended : रायपुर: देर रात तक छलक रहे थे जाम, कलेक्टर ने ‘रास्ता’, ‘ग्रैंड इम्पीरिया’ और ‘मिथ्या क्लब’ के लाइसेंस किए निलंबित

Raipur Bar License Suspended : रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात तक संचालित होने वाले बार और क्लबों पर प्रशासन ने बड़ा डंडा चलाया है। रायपुर कलेक्टर ने शहर के तीन प्रतिष्ठित बारों— रास्ता होटल बार, द ग्रैंड इम्पीरिया होटल बार और मिथ्या क्लब के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई निर्धारित समय सीमा के उल्लंघन और आबकारी नियमों की अनदेखी के चलते की गई है।

रात 12 बजे के बाद भी खुले थे दरवाजे जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) के दौरान यह पाया गया कि ये तीनों बार निर्धारित समयावधि यानी रात 12 बजे के बाद भी संचालित हो रहे थे। इसके अलावा, जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों ने भी जब इन ठिकानों पर दबिश दी, तो वहां कई गंभीर अनियमितताएं और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद इन संस्थानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।

3 दिनों के लिए सील होंगे बार मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 31 (ख) के तहत कार्रवाई करते हुए इन बारों के लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आबकारी वृत्त के प्रभारी अधिकारी अपनी मौजूदगी में इन संस्थानों को सील करेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के अन्य बार संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की शांति व्यवस्था और आबकारी नियमों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में भी कोई संस्थान तय समय सीमा के बाद संचालित होता पाया जाता है या वहां किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है, तो उनके खिलाफ और भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories