Raipur Crime : रायपुर की पॉश सोसायटी में चाकूबाजी, तेज गाना बजाने के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे पर हमला

0
163
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर की इंद्रप्रस्थ फेस-2 सोसायटी में तेज गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे पर चाकू से हमला कर दिया गया। देर रात हुई इस घटना में पांच आरोपियों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक इंद्रप्रस्थ फेस-2 सोसायटी के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे सोजल थावरे और आर्यन थावरे रहते हैं। रविवार शाम उनके फ्लैट में तेज आवाज में गाना बज रहा था। इसी बात को लेकर रात करीब 9 बजे दूसरे ब्लॉक में रहने वाले चार से पांच युवक उनके फ्लैट पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।

Raipur Crime : आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए गाना बंद करने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने युवक के कान के पास चाकू से वार कर दिया।

Raipur Crime : हमले से बचने के लिए दोनों युवक सोसायटी की नौवीं मंजिल पर जाकर छिप गए। इस दौरान आरोपियों ने फ्लैट में तोड़फोड़ भी की। पड़ोसी बाहर निकलते तो आरोपी उन्हें भी धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।

Raipur Crime : डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Raipur Crime : थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here