भोपाल में धमकी भरा ईमेल: एम्स और पीपुल्स के बाद अब नापतौल विभाग को साइनाइड गैस से उड़ाने की चेतावनी

0
117

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धमकी भरे ईमेल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एम्स और पीपुल्स अस्पताल के बाद अब नापतौल विभाग भोपाल को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

ईमेल में साइनाइड गैस से भरे सिलेंडरों का दावा

जानकारी के अनुसार नापतौल विभाग के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में दावा किया गया है कि विभाग परिसर में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रखे गए हैंईमेल में यह भी लिखा गया है कि ये सिलेंडर दोपहर 1 बजे फटेंगे, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईंपूरे परिसर की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

Read More : M.P News : गैस संकट के बीच बड़वानी कलेक्टर की अपील, शादियों में रोटी-पराठा न बनाने की सलाह

पहले भी मिल चुके हैं धमकी भरे मेल

बताया जा रहा है कि इससे पहले भोपाल के एम्स और पीपुल्स अस्पताल को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे। लगातार मिल रहे ऐसे मेलों के कारण सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

साइबर सेल कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही हैमेल के स्रोत और आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here