Saturday, May 2, 2026
30.5 C
Raipur

The Kerala Story 2 Women Empowerment : भोपाल: 400 सनातनी बहनों ने एक साथ देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, जागरूक समाज के लिए हुआ विशेष आयोजन

The Kerala Story 2 Women Empowerment : भोपाल। राजधानी के ज्योति सिनेप्लेक्स (ज्योति टॉकीज) में रविवार को एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। परिवर्तन सहयोग समिति एवं भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में मातृशक्ति और बालिकाओं के लिए फिल्म “द केरला स्टोरी 2” का एक निशुल्क विशेष प्रसारण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 सनातनी बहनों ने एक साथ फिल्म देखी, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता फैलाना और महिलाओं के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना था।

फिल्म के विशेष प्रसारण के दौरान शहर की माताओं, बहनों और युवतियों में भारी उत्साह देखा गया। इस आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए फिल्म जगत से जुड़े कलाकार श्री संजय मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि समाज में व्याप्त चुनौतियों को समझने और जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसे रचनात्मक आयोजनों की नितांत आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री भगवान दास सबनानी, उपभोक्ता आयोग की सदस्य डॉ. प्रतिभा पांडे, हिंदू जागरण मंच की केंद्रीय टोली सदस्य निवेदिता शर्मा और समाजसेविका श्रीमती हेमलता कोठारी मौजूद रहीं। इन सभी अतिथियों ने मातृशक्ति को एक मंच पर लाने के इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में परिवर्तन सहयोग समिति और भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन समिति के निलेश कुमार श्रीवास्तव, सरदार विक्रम सिंह और सुरेखा मालवीय ने आए हुए अतिथियों और सनातनी बहनों का स्वागत किया। अंत में, कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान सीमा सिंह, राहुल बंसल, सुरेंद्र सिंह, शरद मालवीय, महेंद्र बंसल, सिद्धांत यादव, निखिल वर्मा, रोमी साहू, शुभम शुक्ला और रवि पवार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक चर्चाओं को एक नई दिशा देने में भी सफल रहा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories