Saturday, June 20, 2026
33.3 C
Raipur

Gangster Vikram Rana Arrested : ग्वालियर: प्रॉपर्टी विवाद में युवक को बेरहमी से पीटने वाला गैंगस्टर विक्रम राणा राजस्थान से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

Gangster Vikram Rana Arrested : ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 5 मार्च को हुई एक सनसनीखेज मारपीट और डराने-धमकाने की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्रम राणा को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल चार मुख्य आरोपियों सहित एक अन्य साथी को भी दबोचा है। लंबे समय से अंडरग्राउंड चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है।

क्या था मामला? घटना 5 मार्च की तड़के करीब 2.30 बजे सुरैयापुरा में हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आमोद राणा (निवासी बिलारा) के साथ गैंगस्टर विक्रम राणा और उसके साथियों—गजेन्द्र कोली, सोनू भदौरिया तथा कपिल रावत ने बेरहमी से मारपीट की थी। झगड़े का कारण प्रॉपर्टी का लेनदेन बताया जा रहा है। इस हमले में आमोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हमले के तुरंत बाद सभी आरोपी मौके से फरार होकर अंडरग्राउंड हो गए थे।

क्राइम ब्रांच की दबिश और गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू की थी। सीएसपी अतुल कुमार सोनी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी विक्रम राणा की लोकेशन धौलपुर (राजस्थान) में ट्रेस की। टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। विक्रम से पूछताछ के बाद अन्य दो आरोपियों कपिल रावत और गजेंद्र कोली (गड़रा) को ग्वालियर के लाल टिपारा क्षेत्र से पकड़ा गया।

एक पिस्टल भी बरामद पुलिस ने इस दौरान गिरोह के एक और साथी जीतू गुर्जर को भी गिरफ्तार किया है। जीतू के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस फिलहाल इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात में शामिल अन्य लोग कौन हैं और इस गिरोह का और कितना बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories