Saturday, May 2, 2026
26.1 C
Raipur

CG NEWS: एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी से की सौजन्य मुलाकात-

CG NEWS: रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी जी से उनके शासकीय निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और लंबित मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

CG NEWS: प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं तथा मोदी सरकार की गारंटी के अनुरूप कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

 

CG NEWS: ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण नीति, नई मानव संसाधन नीति ग्रेड पे स्केल निर्धारण तथा नियमित भर्ती में अनुभव अंक सहित कुल 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक आंदोलन किया था, जो सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ था। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के प्रवक्ता एवं बेमेतरा जिलाध्यक्ष पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा, मोहला-मानपुर जिलाध्यक्ष संतोष चंदेल, गरियाबंद जिलाध्यक्ष अमृत राव भोसले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

पश्चिम बंगाल चुनाव: 15 बूथों पर फिर से वोटिंग, चुनाव आयोग ने दिए री-पोलिंग के आदेश

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान...

Chhattisgarh में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर : मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार छत्तीसगढ़...

Madhya Pradesh में भीषण गर्मी का असर, कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार

भोपाल : मध्यप्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर...

सालासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा जयकारा

चूरू : राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा आस्था का सागर

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories