Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : रीवा में सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से...

M.P News : रीवा में सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 34 भैंसें जप्त, 80 लाख का मशरूका बरामद

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सेमरिया थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक में क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाई जा रही 34 भैंसों को जप्त किया है। बरामद ट्रक और भैंसों की कुल अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में भैंसों को भरकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस ने गेरूआर मोड़ के पास घेराबंदी कर दी।

जैसे ही संदिग्ध ट्रक मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में 34 भैंसें ठूंस-ठूंसकर भरी हुई मिलीं।

पुलिस को देख तीन आरोपी मौके से फरार

पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

80 लाख का मशरूका किया जप्त

पुलिस के अनुसार जप्त किए गए ट्रक की कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई है, जबकि ट्रक में लदी 34 भैंसों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 80 लाख रुपए का मशरूका जप्त किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सेमरिया पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here