Friday, May 1, 2026
38.1 C
Raipur

M.P News : बड़वानी में निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों का हमला! जनपद CEO समेत 3 लोग घायल


निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य
प्रदेश के बड़वानी जिले के सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बड़वानी पहुंचाया गया।

अचानक सक्रिय हुआ मधुमक्खियों का झुंड

जानकारी के अनुसार अधिकारी और कर्मचारी जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बावड़ी के अंदर उतरे थेइसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।हमले के बाद सभी लोग खुद को बचाने के लिए जल्दी से बाहर निकलकर वाहनों में जाकर बैठ गए

तीन लोग हुए घायल

मधुमक्खियों के हमले में पुलिस गनमैन को सबसे ज्यादा डंक लगे, जबकि जनपद सीईओ और सचिव रामलाल भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More : M.P News : बड़वानी में टला बड़ा हादसा! कसरावद पुल से युवक ने लगाई छलांग, SDRF ने बचाई जान

जिला अस्पताल में किया गया इलाज

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया।डॉ. राहुल पाटीदार के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में घायल स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल को अस्पताल लाया गया था। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य और स्थिर बताई जा रही है।

मधुमक्खियों के छत्तों से हुआ हमला

बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के कई छत्ते बने हुए थेनिरीक्षण के दौरान अचानक हुई हलचल से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया।घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोक दिया गया

सावधानी बरतने की जरूरत

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी बावड़ियों और जल स्रोतों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, इसलिए निरीक्षण या सफाई के दौरान विशेष सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories