Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर साइबर सेल की बड़ी सफलता, 20 लाख के...

Raipur News : रायपुर साइबर सेल की बड़ी सफलता, 20 लाख के 100 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने करीब 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए।

Raipur News : पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से ढूंढकर लाए गए हैं। इन मोबाइल फोन को तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से बरामद किया गया।

Raipur News : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक करीब 60 लाख रुपये कीमत के 300 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं।

Raipur News : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल [www.ceir.gov.in](http://www.ceir.gov.in) पर जानकारी दर्ज करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here