Friday, June 12, 2026
33.5 C
Raipur

CG NEWS: पूर्व गृहमंत्री के बेटे का बवाल, शराब के नशे में एक्सीडेंट किया, फिर थाने में उल्टे सबको देने लगा धमकी, सियासी रसूख के सामने बेबस कानून व्यवस्था !

CG NEWS: कोरबा । कोरबा में एक बार फिर सत्ता के प्रभाव और कानून व्यवस्था की मजबूरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा है। जिसने शराब के नशे में सड़क किनारे लगे एक दुकान को टक्कर मारने के बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करती, उससे पहले ही संदीप कंवर ने कोतवाली थाने में बवाल मचाकर मौके से कार लेकर निकल गया। इस घटना ने एक बार फिर राजनीतिक रसूख के सामने बेबस कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

CG NEWS: ये पूरा घटनाक्रम कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास का है। बताया जा रहा है कि संदीप कंवर शराब के नशे में स्वीफ्ट डिजायर कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक सेवई की दुकान से जा टकराई। यह दुकान एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से दुकान को नुकसान पहुंचा और आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।घटना के बाद जब दुकान संचालक बुजुर्ग अजीम कुरैशी ने संदीप कंवर को समझाने की कोशिश की, तो मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत संदीप कंवर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी।

CG NEWS: स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद भी संदीप कंवर का व्यवहार आक्रामक ही बना रहा। शराब के नशे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान कुछ समर्थक भी थाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थकों ने संदीप कंवर को कार में बैठाया और थाने से लेकर चले गए, जबकि पुलिस अधिकारी मौके पर मूकदर्शक बने रहे। यह पूरा घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर किसी आम व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में इस तरह की घटना की जात, तो संभवतः उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होती।

CG NEWS: लेकिन जब मामला प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा हो, तो कानून का रवैया भी बदल जाता है। कोरबा की यह घटना केवल एक विवाद नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है, जो बराबरी के सिद्धांत पर चलने का दावा करती है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर कानून के प्रति जनता का भरोसा कायम रख पाता है या नहीं। ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। लेकिन इस घटना को लेकर आम नागरिकों के साथ ही पुलिस विभाग में भी काफी चर्चा है, क्योंकि ये घटना आम नागरिक के साथ ही एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता के साथ घटित हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Farmers Protest: कुर्मीभौंना, पोरडा और पोरडी के सैकड़ों परिवारों पर विस्थापन का संकट, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें

Farmers Protest: घरघोड़ा/रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुर्मीभौंना, पोरडा...

Related Articles

Popular Categories