Indore Crime Sexual Assault : इंदौर: डिजिटल मार्केटिंग कंपनी की मैनेजर से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, ‘मोहित’ बनकर फंसाया, निकला ‘फरहान शेख’; धर्म परिवर्तन का भी आरोप

Indore Crime Sexual Assault  : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत सेल्स मैनेजर के साथ पहचान छुपाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहचान छुपाकर की दोस्ती पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात 28 अक्टूबर 2025 को एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम ‘मोहित’ बताया था। विश्वास में लेकर आरोपी ने 15 नवंबर को उसे अपने फ्लैट पर बुलाया। युवती का आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी चुपके से बना लिए।

ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव युवती का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम ‘फरहान शेख’ है। इसके बाद आरोपी ने उन फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उस पर लगातार अपना धर्म बदलने का दबाव बना रहा था।

हिंदू जागरण मंच के साथ पहुंची पीड़िता लगातार मिल रही धमकियों और शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ इंदौर महिला थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

क्या बोली पुलिस? इस मामले पर महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं की जांच कर रही है और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories