Chhatarpur News: छतरपुर में लोकायुक्त का ट्रैप: 15 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Chhatarpur News

Chhatarpur News: छतरपुर: छतरपुर में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार के रीडर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पर नामांतरण के काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, नामांतरण कराने के एवज में रीडर ने फरियादी से कथित तौर पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 10 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था। इसके बाद बाकी 15 हजार रुपये देने के लिए फरियादी पर दबाव बनाया जा रहा था।

Chhatarpur News: फरियादी ने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक जैसे ही रीडर ने 15 हजार रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *