Bhopal Crime: 7 दिन में 8 पर कार्रवाई, 3 TI समेत पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, आरोपी रूसी खान का निकाला जुलूस, नकबजनी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा

Sanjay Sahu
Bhopal Crime:

Bhopal Crime: भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र में कथित जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच ने देर रात दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके से जुआरियों के भागने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रूसी खान से जुड़े ठिकानों पर भी जांच-पड़ताल की और उसका जुलूस निकाला।

कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। साथ ही जुए की फड़ लंबे समय से संचालित होने और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होने के मामले की भी जांच शुरू की गई है। मामले में जोन के पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी और संबंधित बीट प्रभारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस अब जुए के अड्डे के संचालन और स्थानीय स्तर पर संभावित लापरवाही की जांच कर रही है।

भोपाल: नकबजनी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, गैस सिलेंडर चोरी से खुलासा

भोपाल। एमपी नगर पुलिस ने घर और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैस सिलेंडर चोरी की वारदात के बाद CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

पूछताछ में आरोपियों से लैपटॉप, गुटखा और सिगरेट चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार चारों के खिलाफ एमपी नगर थाने में पहले से कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

भोपाल: दुकान की आड़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने तलैया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी “फाइन शार्पिंग शॉप” की आड़ में हथियार बनाने का काम कर रहा था।

आरोपी के कब्जे से 12 धारदार लोहे की छुरियां, 6 बिना धार की ब्लेड, 7 कच्ची ब्लेड सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। इनमें ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, कटर, हथौड़ी, निहाई, हैंड ग्राइंडर और इलेक्ट्रिक मोटर समेत अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1AA) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

भोपाल पुलिस में 7 दिन में 8 पर कार्रवाई, 3 TI भी शामिल

भोपाल। राजधानी में पिछले 7 दिनों में लापरवाही के मामलों में 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 3 थाना प्रभारी भी शामिल हैं। बागसेवनिया में रिश्वत मांगने के आरोप में ASI और हवलदार को लाइन अटैच किया गया।

बजरिया में जुए की फड़ पर कार्रवाई के बाद TI शिल्पा कौरव समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। वहीं कोतवाली में जुए की फड़ से जुड़े मामले में TI पल्लवी पांडे समेत 3 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई।

Bhopal Crime: इसके अलावा फायरिंग मामले में FIR दर्ज करने में देरी के चलते कजलीखेड़ा TI को लाइन अटैच किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *