Wednesday, June 3, 2026
36.4 C
Raipur

Mungeli Crime : मुंगेली में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भाजपा पार्षद सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Mungeli Crime : मुंगेली : भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर पंचायत जरहागांव के भाजपा पार्षद लोकेश उर्फ लक्की कश्यप का नाम भी शामिल है।

Mungeli Crime : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत थाना जरहागांव क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में 1 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जरहागांव में कुछ युवक श्मशान घाट के पास अवैध ब्राउन शुगर बिक्री के लिए एकत्रित हैं। इसके बाद साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की।

Mungeli Crime : तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा छह मोबाइल फोन, एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (CG 28 P 1199) और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 3 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई है।

Mungeli Crime : पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के नैनी प्रयागराज से नगद और ऑनलाइन भुगतान के जरिए ब्राउन शुगर लाकर स्थानीय स्तर पर अपने साथियों के साथ बेचता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Mungeli Crime : थाना जरहागांव में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Mungeli Crime : पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Latest YouTube Shorts

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories