Thursday, May 28, 2026
37.1 C
Raipur

CG NEWS : NSUI ने रायपुर में DEO कार्यालय का किया घेराव, 9वीं और 11वीं की परीक्षा तिथि बदलने की मांग

CG NEWS : रायपुर : NSUI ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल को जल्दबाजी में जारी किए जाने के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर का घेराव किया। संगठन ने परीक्षा तिथियों में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 23 फरवरी को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर संबंधित स्कूलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को तय तिथियों के अनुसार तैयारी करने और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए अपने स्कूलों से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। अचानक कार्यक्रम घोषित होने से छात्र असमंजस की स्थिति में हैं और तैयारी को लेकर चिंता जता रहे हैं।

CG NEWS : घेराव का नेतृत्व कर रहे अनुज शुक्ला और हेमंत पाल ने आरोप लगाया कि पीएम श्री विद्यालयों की जांच के लिए दिल्ली से संभावित टीम के दौरे को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा तिथियां जल्दबाजी में तय की गई हैं। उनका कहना है कि इस तरह की हड़बड़ी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं और कई विद्यालयों में शिक्षक बोर्ड ड्यूटी में व्यस्त हैं। ऐसे में 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित करना विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए असुविधाजनक स्थिति पैदा करेगा।

CG NEWS : संगठन के नेताओं ने यह भी कहा कि 3 मार्च से होली का त्योहार शुरू हो रहा है, जिसके कारण कई विद्यार्थी पारिवारिक कारणों से शहर से बाहर हैं। ऐसे में अचानक परीक्षा तिथि घोषित करना छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने मांग की कि कम से कम एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जाए ताकि विद्यार्थी व्यवस्थित रूप से तैयारी कर सकें।

CG NEWS : प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर शिक्षा विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि यदि परीक्षा तिथियों में संशोधन नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories