Raipur Crime : रायपुर में नाबालिग की पिटाई का मामला: वीडियो वायरल होते ही दो आरक्षक निलंबित

Sanjay Sahu

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग की कथित बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Raipur Crime : मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित कमल विहार पुलिस सहायता केंद्र का बताया जा रहा है। यहां पदस्थ आरक्षक लक्ष्मी नारायण और आसमान सिंह पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी को बिना सूचना दिए अन्य स्थान पर जाकर एक नाबालिग को मोबाइल चोरी के संदेह में पीटा। परिजनों के अनुसार पिटाई के कारण नाबालिग के शरीर, विशेषकर कूल्हे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

Raipur Crime : घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल ने दोनों आरक्षकों को आम नागरिक के साथ दुर्व्यवहार और वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को रक्षित केंद्र रायपुर से संबद्ध किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *