Tuesday, May 26, 2026
37.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ : गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान! इसी बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं और 12 से अधिक विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रामेन डेका विधानसभा को संबोधित करेंगे, जिसके साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। 24 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा।

धर्मांतरण विधेयक पर संकेत

प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि धर्मांतरण संबंधी विधेयक पर चर्चा चल रही है और संभव है कि इसे इसी सत्र में पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Read More : गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! पत्नी को 1 थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं… जानें पूरा माजरा

क्यों जरूरी माना जा रहा है विधेयक?

राज्य के कई जिलों— विशेषकर बस्तर, जशपुर और रायगढ़— में धर्मांतरण के मामलों को लेकर विवाद सामने आए हैं। इसके अलावा दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर समेत अन्य जिलों में भी कथित रूप से दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं।

मौजूदा समय में प्रदेश में धर्मांतरण की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट और समर्पित कानून का अभाव बताया जा रहा है। ऐसे में सरकार इसे विधायी ढांचे में लाने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक हलचल तेज

सत्र से एक दिन पहले 22 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि धर्मांतरण विधेयक और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति तय की जाएगी।बजट सत्र के दौरान सदन में तीखी बहस और राजनीतिक गर्माहट देखने को मिल सकती है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories